फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wife's torchured by husband

पत्नी का सिर मुंडवा सरे बाजार घुमाया

Mon, 02 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 02 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
रानीपुर के नगपुर गांव में रविवार की शाम एक व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी का सिर मुंडवाकर सरे बाजार घुमाया क्योंकि खाना बनाते समय उसका पल्लू सिर से सरक गया था।
विज्ञापन



पत्नी की गुहार के बाद भी न तो पति का दिल पसीजा और न ही कोई उसे बचाने आया। अलबत्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि यदि पत्नी ने तहरीर दी तो पति  के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



नगपुर गंाव निवासी एक युवक शाम को जब घर पहुंचा तो उस समय उसकी पत्नी खाना बना रही थी। बीवी के सिर पर पल्लू न देख पति आगबबूला हो गया।


 उसने इसी बात को लेकर पत्नी की पिटाई कर दी। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो वह बाहर से ब्लेड खरीदकर ले आया। इसके बाद उसने जबरन पत्नी के सिर के बाल साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी के गिड़गिड़ाने के बाद भी उसका दिल नहीं पसीजा। इंतेहा तो तब हो गई जब वह अपनी बीवी को घसीटते हुए घर से दो सौ मीटर दूर चट्टी तक ले गया।


 इस दौरान उसकी पत्नी लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। चट्टी तक घुमाने के बाद पति उसे लेकर घर लौटा और फिर उसकी पिटाई की। इसबीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed