{"_id":"56df14d94f1c1b4c778b456e","slug":"uncontrolled-truck-killed-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों की जान ली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों की जान ली
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
कोपागंज थाना अंतर्गत भदसा मानोपुर ढेकवारा गांव के समीप पलटे बालू लदे ट्रक को उठाता जेसीबी, इस दौरान दो लोगों की दबने से मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोपागंज क्षेत्र के ढेकवारा गांव के निकट बीच बाजार में अनियंत्रित हुए ट्रक ने दो लोगों की जान ले ली। इस दौरान ट्रक पलट भी गया, मौके पर खड़ी दो बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। आशंका जताई गई कि उसके नीचे कुछ लोग दबे हुए हैं सो प्रशासन हरकत में आया। मौके पर क्रेन बुलाकर ट्रक को हटाया लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने चालक खलासी को हिरासत में ले लिया। घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया और सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मंगलवार को जिला मुख्यालय से एक ट्रक बालू लादकर घोसी की तरफ जा रहा था। हाईवे पर कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव के निकट पहुंचा था कि अनियंत्रित हो गया। आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। एक व्यक्ति को रौंदते हुए पेड़ से टकराकर पलट गया। ट्रक के नीचे दो बाइकें भी दब गईं। इससे मौके पर अन्य लोगों के भी उसमें दबे होने की आशंका जताई जाने लगी। पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।
आस पास गांव के सैकड़ों लोग आ गए। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर आरडी पाण्डेय, एसडीएम घोसी जगदंबा सिंह, सीओ घोसी वंशीधर मिश्र सहित थानाध्यक्ष क्रेन के साथ पहुंचे। दो घंटे के कड़े प्रयास के बाद ट्रक एवं बालू को हटाकर मोटरसाइकल निकाली गई।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे कोई दबा नहीं था। हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय रामनगीना , 48 वर्षीय रामसमुझ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। रामनगीना गांव के ही प्रमोद के बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। ट्रक से टक्कर लगने के बाद वह गिरकर उसकी चपेट में आ गया, जबकि प्रमोद बाल-बाल बच गया। रामसमुझ बाजार में ही चना खरीदकर खा रहा था। वह भी अचानक हुए इस घटना में ट्रक की चपेट में आ गया। वह घर से पतलो काटने के लिए निकला हुआ था। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर थाने लाया साथ ही ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए चालक एवं खलासी को भी सुरक्षित थाने लाया।