थाने के पास से डेढ़ लाख की छिनैती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह सोमवार को अपने घर से रसड़ा स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकालने के लिए निकले। रसड़ा से वह जमीन खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये निकालकर बैग में रखे और वापस घर के लिए चल दिए। एक सवारी गाड़ी से हलधरपुर थाने पर उतरकर अपने गांव के रास्ते पर पैदल ही बैग लटकाए चल दिए। अभी वह थाने के बगल में ही पहुंचे थे कि पहले से ही पीछे लगे बाईक पर सवार दो बदमाश आए और उनका बैग झपट्टा मारकर छीन लिए। यह देखकर रामनरेश अवाक रह गए जब तक वह चीखते चिल्लाते और पकड़ने का प्रयास करते बदमाश दूर निकल गए। भागे-भागे वह थाने पर पहुंचे और अपनी व्यथा बताई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शिहरि मीना भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस पीड़ित रामनरेश को लेकर रसड़ा स्टेट बैंक की शाखा गई और बैंक में सीसीटीवी के फुटेज निकालकर बदमाशों को चिंहित करने में जुट गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कहा कि पुलिस बदमाशों की सुराग में लगी है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैंक में पैसा निकालते समय कौन बदमाश उनके इर्द गिर्द मंडरा रहे थे। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।