{"_id":"5ceebd0bbdec22078b29391a","slug":"take-bribe-lawgrains-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घूस लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
Wed, 29 May 2019 10:40 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 29 May 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को घूस लेते कानूनगो को दबोच लिया। (कंधे पर गमछा रखे)।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने बुुधवार की शाम राजस्व विभाग के कानूनगो को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मंडलायुक्त न्यायालय से पारित एक राजस्व के मुकदमे के आदेश की अमलदरामद के लिए वह एक किसान से पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थीा। टीम ने देर शाम कानूनगो को मुकामी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कानूनगो के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार कानूनगो वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र का निवासी है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार, सरसेना गांव निवासी राजकुमार पुत्र लुरखुर का जमीन संबंधी एक मुकदमा मंडलायुक्त न्यायालय आजमगढ़ में चल रहा था। राजकुमार के पक्ष में डिक्री हो गई है। इसके आदेश को राजस्व खतौनी में अंकित (अमलदरामद) कराना था। राजकुमार ने अपने क्षेत्र के कानूनगो विजय शंकर यादव से संपर्क किया। जिस पर उसने राजकुमार से पांच हजार रुपये रिश्वत मांगीा। राजकुुमार ने एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से शिकायत की। टीम के निर्देश पर राजकुमार ने बुधवार की शाम को कानूनगो से उस समय संपर्क किया जब वह एक खेत की पैमाईश करके वापस लौट रहा था।सरसेना के पास बुधवार की शाम को वापस लौटते समय सड़क के किनारे रोककर राजकुमार ने अमलदरामद के लिए पांच हजार रुपये पकड़ाया। उस समय आस पास सादे वेश में एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक अपने सहकर्मियों संग मौजूद थे। उन्होंने रिश्वत लेते कानून को धर दबोचा। टीम ने कानूनगो को चिरैयाकोट थाने पहुंची और कार्रवाई पूरी कर पुलिस को सौंप दिया।
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि किसान से रिश्वत लेते समय कानूनगो को पकड़ा गया और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ा गया कानूनगो विजय शंकर यादव पुत्र मोती वाराणसी जिले के कपसेठी थाने के गजीपुर गांव का निवासी है। एंटी करप्शन टीम में एसआई अशोक कुमार सिंह , चंद्रसेन यादव , चंद्रभान मिश्र, शैलेंद्र राय और पुनीत कुमार शामिल रहे।