फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rape of teenager

खेत में गई किशोरी से गैंगरेप

Thu, 07 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 07 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rape of teenager
dfg - फोटो : Yana Mazurkevich
थाना क्षेत्र के बेलौली चौकी अंतर्गत एक गांव में चौदह वर्षीय किशोरी के साथ गुरुवार की सुबह पड़ोस गांव के तीन युवकों ने गैंगरेप किया। किशोरी भोर में गन्ने के खेत में शौच करने गई थी। इसी बीच आरोपियों ने उसे दबोच लिया। गैंगरेप के बाद युवकों ने किशोरी को जहरीली दवा भी खिला दी। किसी प्रकार किशोरी अपने घर पहुंची और आप बीती परिवारीजन को सुनाई। जहरीली दवा खाने से किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में पास्को एक्ट के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन



पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार प्रतिदिन की तरह ही कक्षा नौ की छात्रा गुरुवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। इस दौरान गन्ने के खेत में  दुलैचा गांव निवासी बबलू, पप्पू, रामप्यारे वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर छात्रा से बलात्कार किया। इनमें से बबलू और पप्पू सगे भाई हैं।
विज्ञापन



अपनी पहचान जाहिर होने के डर से आरोपियों ने छात्रा को जहरीली दवा पिला दी और मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। तब तक उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। जहरीली दवा के असर से उसे उलटियां होने लगीं। परिवारीजन के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी, रेप की बात सुनते ही घरवाले सकते में आ गए और उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। घटना से अवगत होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दुलैचा गांव निवासी बबलू, पप्पू, रामप्यारे के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की। सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान शिवहरि मीणा घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना किया। बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed