फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   police can not evade

अब सेवाएं देने में नहीं चलेगा वर्दी का रुआब

Sun, 15 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 15 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
police can not evade
शस्त्र लाइसेंस, पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण-पत्र, पोस्टमार्टम या पुलिस से मिलने वाली कोई भी रिपोर्ट मांगने पर विभाग ज्यादातर मामलों में सार्थक प्रतिक्रिया देने की जगह रुआब ही दिखाता है।
विज्ञापन



 जनहित गारंटी अधिनियम-2011 के तहत रिपोर्ट मांगने वाला शिकायत करता भी है तो उसकी कहीं सुनवाई नहीं होती है। शासन ने इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इन पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन



जो संबंधित शिकायतों और आवेदनों की प्रगति देखते हुए आमजन को पुलिसिया रुआब से मुक्ति भी दिलाएंगे। आख्या-सुझाव डीजीपी को देंगे।


सभी विभागों को जनहित गारंटी अधिनियम-2011 के तहत विभिन्न कार्यों एवं सेवाओं के लिए निश्चित समय सीमा का प्रावधान है। लेकिन पुलिस विभाग में इसका अनुपालन नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाने का मामला हो या पुलिस अधीक्षक कार्यालय का हर जगह लोगों को पुलिस के रुआब का भी सामना करना पड़ता है।


डीजीपी कार्यालय से इस समस्या के  समाधान के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है जो पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में इस अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराएंगे।



 इसकी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा के साथ ही इसका कड़ाई से अनुपालन भी कराएंगे। किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर वह अपनी आख्या अथवा सुझाव डीजीपी कार्यालय को देंगे।


अपर पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश को मऊ जनपद के साथ ही कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed