फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lost lakhs of rupees for three lakh rupees

तीन लाख पाने के चक्कर में लाख रुपये गंवाया

Wed, 08 Aug 2018 10:47 PM IST
mau
mau Updated Wed, 08 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lost lakhs of rupees for three lakh rupees
rupee
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी एक व्यक्ति ने तीन लाख रुपये पाने के चक्कर में एक लाख रुपये गंवा दिया। उचक्के कागज की नकरी रुपयों की गड्डी थमा एक लाख लेकर रफू चक्कर हो गए। पीड़ित ने घर जाकर जब गड्डियां खोला तो उसके होश उड़ गए। गड्डियों के ऊपर दो दो हजार के नोट लगाकर अंदर उसी साइज के कागज के टुकड़े थे। घटना मंगलवार की शाम की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने अभी  मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


बाबा थानीदास (अमिला) स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 29 स्थित यूबीआई की शाखा से घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गाँव निवासी श्रीराम पुत्र पूर्णवासी ने  मंगलवार की शाम तीन बजे खाते से एक लाख रुपया निकाला। रुपये लेकर वह थानीदास मोड़ पर आकर एक दुकान पर बैठा था। उसके कुछ ही देर बाद उसके पास दो युवक पहुंचे। एक ने कहा कि वह उसे एक लाख रुपये के बदले तीन लाख दे सकता है। जालसाजों ने उक्त युवक को कई और लालच देते हुए अपने जाल में फंसा लिया। एक के बदले तीन लाख की बात से श्रीराम की लालच जाग उठी। बिना आगा पीछा सोचे उसने अपने पास रखी एक लाख रुपए की गड्डी को उक्त युवकों के हाथ में दे दिया।
विज्ञापन


युवकों ने उसके एक लाख रुपये लेकर उसे रुमाल में लपेट कर तीन लाख की नकली गड्डी दे दी और रफूचक्कर हो गए।  घर पहुंचकर श्रीराम ने उन गड्डियों को देखा तो अवाक रह गया। गड्डियों पर ऊपर नीचे एक एक नोट दो दो हजार के थे, उनके अंदर उसी आकार के कागज के टुकड़े लगाए गए थे। यह देख श्रीराम को पसीना आ गया। बाद में कुछ लोगों की सलाह पर उसने घोसी कोतवाली को दी। उधर, सीओ घोसी अनिल कुमार ने ऐसी किसी तहरीर के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed