फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lakhs stolen from mobile shop by making tunnel in Mau

मऊ में सुरंग बनाकर मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी, थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई वारदात 

Thu, 17 Dec 2020 06:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 17 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from mobile shop by making tunnel in Mau
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के हलधरपुर बाजार में बुधवार की रात सुरंग बनाकर चोर मोबाइल की दुकान से करीब साढ़े छह लाख का सामान उठा ले गए। दुकान मालिक को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना के बाद पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे है, क्योंकि घटना थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई है।   

विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के कौलौरा निवासी राधेश्याम की हलधरपुर थाने के पास मोबाइल की दुकान है। बुधवार की शाम वह दुकान बंदकर घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि फर्श टूटा था। साथ ही, दुकान से मोबाइल सेट गायब थे।
विज्ञापन


जांच करने पर पता चला कि चोर सुरंग खोदकर उसकी दुकान में घुसे थे। मालिक के अनुसार चोर दुकान से करीब साढ़े छह लाख रुपये मूल्य का 35 स्मार्टफोन, 75 कीपैड मोबाइल, तीन हजार रुपये ले गए हैं। पीड़ित के सूचना देने पर पुलिस पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed