फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   gold chain snached from woman

बदमाशों ने महिला को बनाया शिकार

Tue, 10 Feb 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 10 Feb 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
gold chain snached from woman
जिले में बदमाशों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी बानगी मंगलवार को कोपागंज थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार में देखने को मिली जब बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन



सरेराह हुई इस घटना से महिला भौचक रह गई। महिला जब तक शोर मचाती बदमाश चेन छीनकर काफी दूर निकल गए। महिला ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव निवासी सियाराम की पुत्री रीता सिंह अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को वह कोपागंज बाजार में सामान खरीदने आई थी।


सामान खरीदने के बाद वह अपने घर जा रही थी। गांव के समीप पहुंचने पर अभी वह मुख्य सड़क पर ही थी कि अपाचे सवार दो युवक आए और महिला के गले से झपट्टा मारकर उसकी चेन उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 घटना से महिला अवाक रह गई अभी वह शोर मचाती कि अपाचे सवार युवक फरार हो गए। इस संबंध में महिला ने पुलिस को अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed