फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to the collision of the child, the death of the child

कार की टक्कर से बालक की मौत, जाम लगाया

Sat, 23 Feb 2019 12:07 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 23 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Due to the collision of the child, the death of the child
सरसेना पासीपुरा के पास आजमगढ़ -गाजीपुर मार्ग पर हादसे में बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम कर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : mau
चिरैयाकोट/सरसेना थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित सरसेना बाजार में शुक्रवार को सड़क पार कर रहे बालक की कार के टक्कर मार देने से मौत हो गई। घटना के बार चालक वाहन समेत फरार हो गया।  आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणो ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घंटेभर  बाद सीओ के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


सरसेना गांव निवासी राजेंद्र पासवन का सात वर्षीय पुत्र नंदलाल पासवन अपनी बुआ के साथ सुबह करीब 10 बजे सरसेना बाजार आया हुआ था। गांव वापस जाने के लिए वह आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पार कर रहा था कि  चिरैयाकोट से गाजीपुर की तरफ जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही बालक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज परिजन आरोपी चालक का को गिरफ्तार करने तथा मुआवजा की मांग को लेकर सड़क पर पहुंचे और शव को रखकर जाम लगा दिया। इससे कुछ ही देर में मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई।
विज्ञापन


हादसे तथा जाम की सूचना पर सीओ राजकुमार चिरैयाकोट एसओ सचिदानन्द यादव के साथ पहुंचे। जहां उनके द्वारा शीघ्र ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने तथा मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने पर जाम समाप्त कराया। मृत बालक नंदलाल तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मौत से मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed