{"_id":"5c9d1926bdec2213fe5d2fcf","slug":"due-to-the-collapse-of-a-raw-house-the-death-of-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा मकान ढहने से महिला की दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्चा मकान ढहने से महिला की दबकर मौत
Fri, 29 Mar 2019 12:27 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के भीटीया माफी गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : mau
मधुबन थाना क्षेत्र के भीटीया माफी गांव में गुरुवार की सुबह कच्चा मकान ढह जाने से उसमें दबकर महिला की मौत हो गई। हादसा उसय हुआ जब महिला खाना बना रही थी। आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकाला। घायलावस्था में महिला को लेकर लोग सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय घर के दूसरे सदस्य काम से बाहर से गए थे।
जानकारी के अनुसार, भीटीया माफी गांव में मालती पत्नी जितेंद्र गुरुवार की सुबह करीब दस बजे कच्चे मकान में खाना बना रही थी। जबकि उसका पति रोजाना की भांति काम के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ था। दो बेटियां सोना और प्रतिभा भी बाहर गई हुई थी। महिला खाना बना रही थी कि अचानक पूरा मकान ढह गया और महिला मलबे में दब गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जितेंद्र को सूचना दी और मलबा हटाने में जुट गए। लगभग आधे घंटे मलबा हटाने के बाद महिला उसमें बेसुध मिली।
लोग उसे फतहपुर मंडाव सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीवार गिरने की सूचना सपा नेता अजित यादव ने राजस्व विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा। मृतका का पति जितेंद्र पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि दोनों बेटिया सोना, प्रतिभा क्रमश: कक्षा दसवी तथा नौंवी में पढ़ती है। जबकि एक बड़ी बेटी मीना की शादी हो चुकी है।