फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Daira arrested for misbehaving with student

छात्रा से दुष्कर्म मामले में दाई भी गिरफ्तार

Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
mau
mau Updated Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Daira arrested for misbehaving with student
घोसी के मदरसा समसुल उलूम निशवा में जांच करते एडीएम देवी प्रसाद पाल, एएसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव और अन्य। - फोटो : mau
करीमुद्दीपुर गांव स्थित मदरसा शमशुल ओलूम निस्वां में छात्रा संग हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने दाई को भी मंगलवार की सुबह बाजार से गिरफ्तार कर लिया। जबकि इससे पहले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उधर, जिलाधिकारी द्वारा गठित आठ सदस्यीय टीम ने शाम मदरसा पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मदरसे में पढ़ने और महिला छात्रावास में रहने वाली छात्रा के संग बीते 3 अगस्त की रात को प्रबंधक के भाई मो. कासिम उर्फ बाबू ने बलात्कार किया था। छात्रा के विरोध करने पर उससे धमकी दी थी। घटना को लेकर जब छात्रावास की छात्राओं ले विरोध किया तो चार अगस्त को उन्हे प्रधानाचार्या आसिया और प्रबंधक नासिर और सहायक अध्यापक व आरोपी के चचेरे भाई महफूज ने धमकाकर चुप करा दिया था। इसमें मदरसे की दाई बदरुनिशा को भी नामजद किया गया। दाई बदरुनिशा को मंगलवार की सुबह पुलिस ने दबोचा। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने आठ अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की।
विज्ञापन


टीम में अपर जिलाधिकारी डीपी पाल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, सीओ मधुबन श्वेता आशुुतोष ओझा, सीओ घोसी अनिल कुमार, एसडीएम घोसी छेदी लाल सोनकर, एआरटीओ कहकशां खातून, जिला अलपसंख्य कल्याण अधिकारी लालमन यादव, जिला अभियोजन अधिकारी धर्मेंद्र तिवारी को शामिल किया गया। टीम में शामिल अधिकारी मंगलवार की शाम जांच कें लिए मदरसा पहुंचे। टीम ने पहले छात्रा के कमरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रभारी प्रधानाचार्य से बातचीत कर उनसे अभिलेखों की मांग किया। आठ से उपर की कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राओं की सूची मय फोन नंबर के मांगा तो विद्यालय प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सका। इस पर टीम ने नाराजगी जताई। साथ ही दुसरे मदरसे के शिक्षक को उर्दू के अभिलेखों को पढ़ने के लिए बुलाया गया। सूत्रों की मानें तो जांच का उद्देश्य इस बात का पता लगाना है कि कही मदरसे में पढ़ने वाली अन्य छात्राएं भी तो इस तरह की शोषण का शिकार तो नहीं न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed