{"_id":"5f8eed7d7b83bd51f12fcb8e","slug":"children-kidnapped-for-not-paying-borrowed-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: उधारी चुकाने में असफल रहने पर उठा ले गए बच्चों को, बिस्कुट खिलाने का बहाना करके हुए गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मऊ: उधारी चुकाने में असफल रहने पर उठा ले गए बच्चों को, बिस्कुट खिलाने का बहाना करके हुए गायब
Tue, 20 Oct 2020 08:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 20 Oct 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले में मंगलवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने रिश्ते के महत्व को शर्मशार कर दिया। दरअसल, कर्ज अदायगी को लेकर एक दोस्त ने दोस्त के बच्चों का ही अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से 24 घंटे के अंदर बच्चों की सकुशल बरामदगी हो गई।
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के हरिजन बस्ती निवासी अशोक के घर पर रविवार की शाम उसका मित्र अपनी पत्नी के संग आया। इस दौरान दोनों उसके घर पर रुके, लेकिन सुबह-सबेरे महिला किसी काम का बहाना बनाकर घर से निकल गई।
विज्ञापन
जबकि अशोक का मित्र इस बहाने से वहां रुका रहा कि उसकी पत्नी जब आएगी तब वह उसके साथ जाएगा। इस बीच, अशोक दिहाड़ी पर मजदूरी करने के लिए बड़हलगंज चला गया। पूर्वांह्न दस बजे के करीब अशोक का मित्र तजम्मूल हुसैन अशोक की पत्नी से बोला कि वह बच्चों को बिस्किट दिलाकर आ रहा है। इस बहाने से निकला लापता हो गया।
विज्ञापन
घंटों बाद जब वह और बच्चे वापस नहीं लौटे तो अशोक की पत्नी परेशान हो गई। इस पर पति के दोस्त की तलाश में निकली। कहीं पता न चलने पर इसकी सूचना पति को दी। बाद में अशोक और उसकी पत्नी दोहरीघाट थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और कुछ ही देर में बच्चों को बरामद कर लिया।
Trending Videos
आरोपियों को पकड़ने और बच्चों की बरामदगी होने पर पुलिस ने बताया कि आरोपी मो. तजम्मूल हुसैन पुत्र स्व. मो. इलियास बलिया जिले के नरही थाने के भरौली गांव का निवासी है। उसके साथ आई महिला का नाम सुंदरी पत्नी सुरेश है। वह गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने के आदिलाबाद गांव की रहने वाली है।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे घूम-घूमकर खिलौना बेचने का काम करते हैं। इसी दौरान उसकी मित्रता खिलौने बेचने वाले दोहरीघाट बाजार निवासी अशोक कुमार से हुई। अशोक ने उनसे अशोक ने रुपया उधार लिया था।
मांगने पर अशोक रुपया वापस नही कर रहा था। इस दौरान वे तगादा करने के लिए उसके घर पहुंचे, लेकिन अशोक ने रुपया वापस करने में असमर्थता जताई। इस पर वे दोनों उसके बच्चों को लेकर अपने साथ चले आए। एसपी सुशील घुले ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।