फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bus ne mari takkar

निजी बस ने मारी पिकअप में टक्कर

Wed, 23 Nov 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 23 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
bus ne mari takkar
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
क्षेत्र के अमिला-अजमतगढ़ मार्ग पर टेघना गांव के पास बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस सड़क के किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। इस घटना में पिकअप काफी क्षतिग्रस्त हो गई। बस के सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के बाद बस छोड़कर चालक भाग निकला। घटना बुधवार को प्रात: 5:20 बजे की है। घंटों की प्रतीक्षा के बाद बस मालिक ने दूसरे चालक को भेजा तब जाकर बस बरहज के लिए रवाना हो सकी। 
विज्ञापन



देवरिया से  संत निरंकारी मिशन के 60 श्रद्धालुओं को लेकर एक बस दिल्ली में होने वाले संत समागम में गई थी। समागम समाप्त होने पर बस से श्रद्धालु दिल्ली से वापस अपने घर देवरिया जिले के बरहज जा रहे थे। पिकअप चालक सुरेश पाल मुर्गा व्यवसायी का मुर्गा पहुंचाकर लौट रहा था। ठंड से राहत पाने के लिए सुबह पांच बजे उसने सड़क किनारे पिकअप खड़ा किया।
विज्ञापन


20 मिनट बाद ही विपरीत दिशा से आ रही बस ने पिकअप में टक्कर मार  दी। बस में 60 की संख्या में बैठे श्रद्धालु अवाक रह गए। इसी के साथ सभी बस से बहार निकले। उधर बस चालक फरार हो गया। धनाभाव के कारण  आगे की यात्रा कर पाने में असहाय यात्री बराबर बस मालिक से दूरभाष पर संपर्क करते घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें से अधिकांश किसी दूसरे वाहनों से चले गए। जब बस मालिक ने दूसरे ड्राइवर को भेजा तो पिकअप मालिक से सुलह-समझौता कर बाकी श्रद्धालुओं समेत बस ले गया। श्रद्धालु मानसिंह, अमरनाथ, मंजू सिंह, रंजना, मालती ने बताया कि 19, 20 व 21 नवंबर को दिल्ली में आयोजित संत समागम से खाली होने के बाद 21 नवंबर की रात में घर के लिए वापस चले। रास्ते में ही बस चालक को किराए का भुगतान दे दिया था। घटना के बाद अब ड्राइवर ही भाग गया। किसी के पास किराया नहीं होने की स्थिति में घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed