{"_id":"e46b7f6e161bc6152264e7a2d9a8643f","slug":"booty-busted-six-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर चकिया में हुई लूट का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर चकिया में हुई लूट का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Feb 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया में 11 फरवरी को रामखेलावन मौर्या के घर लूटपाट का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया।
दक्षिणटोला पुलिस ने दशईपोखरा स्थित श्रीपैलेस के समीप किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे छह आरोपियों को नगदी, जेवरात सहित असलहे संग गिरफ्तार किया।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने रामपुर चकिया में 11 फरवरी को हुई घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान करते हुए घटना में अंतरप्रांतीय गिरोह के शामिल होना बताया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश अन्य जिलों में भी कई आपराधिक घटनाों को अंजाम दे चुके हैं।
दक्षिणटोला थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात दशईपोखरा स्थित श्री पैलेस के निकट किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे छह लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए सुरेश शर्मा निवासी बैरागा बिलखन जनपद हरिद्वार उत्तराखंड के अलावा बिजनौर जनपद के रईश मंसूरी निवासी गंजबाड़ी, सोनबीर निवासी बिरमपुरी रावली, राजेश जाटव रावली, मुकेश जाटव निवासी रावली, सोमपाल सिंह निवासी फरीदपुर भोगना गाबड़ी बुजुर्ग के रहने वाले हैं।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान सभी ने गत दिनों 11 फरवरी को हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उनके पास से पुलिस ने लूट के 30,000 रुपयों के साथ सोने चांदी के जेवरात को बरामद किया।
आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, आठ कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि बदमाश घूम घूम कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।