फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   attempt robbery in the State bank

स्टेट बैंक में चोरी का प्रयास

Tue, 10 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
attempt robbery  in the State bank
थाना कोपागंज क्षेत्र कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन



चोरों ने स्ट्रांगरूम के ताले को तोड़ने का प्रयास किया। चोरों ने सीसी टीवी कैमरा एवं अन्य कागजात सहित कंप्यूटर आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। चोर एक कंप्यूटर मानिटर उठा कर ले गए।


घटना की जानकारी सुबह बैंक के चपरासी को उस वक्त हुई, जब वह बैंक में सफाई के लिए पहुंचा। बैंक में बिखरे सामान एवं टूटी खिड़की को देखकर उसने बैंक के ब्रांच मैनेजर राम नाथ प्रसाद को सूचित किया।
विज्ञापन



ब्रांच मैनेजर ने घटना की जानकारी कोपागंज थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि बैंक से कैश की चोरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोपागंज कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि चोर छत पर रोशनी के लिए लगे रोशनदान के ग्रिल को काटकर गलियारे में पहुंचे,


 इसके बाद गलियारे में लगी खिड़की के ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसे और भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से बचने के लिए सीसी टीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया।


कुछ कंप्यूटरों को भी तोड़ डाला। चोरों ने बैंक के कमरों में रखी आलमारियों को भी खंगाला लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। उसके बाद वे स्ट्रंाग रूम को भी तोड़ने का प्रयास किया। चोर यदि स्ट्रंागरूम को तोड़ पाए होते तो करीब 20 लाख नगदी पर हाथ साफ करने में कामयाब होते।


चोरी करने में जब कामयाब नहीं हुए तो एक कम्प्यूटर का मानिटर ही उठा ले गए। सूचना पाकर बैंक के अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष डीके सिंह ने बैंक में जांच पड़ताल की।



इस संबंध में बैंक मैनेजर राम नाथ प्रसाद ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके सिंह का कहना है कि पुलिस सीसी कैमरे के माध्यम से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास करेगी। क्षतिग्रस्त कैमरे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसकी जांच पड़ताल चल रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed