फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रजिस्ट्री कार्यालय से कंप्यूटर चोरी

रजिस्ट्री कार्यालय से कंप्यूटर चोरी

Sun, 10 Mar 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय से कंप्यूटर चोरी
शहर कोतवाली क्षेत्र में दीवानी कचहरी के पास मौजूद रजिस्ट्री कार्यालय में शनिवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर कार्यालय के खिड़की जंगलों का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां लगाए गए पांच सीपीयू, दो मॉनीटर, एक पेनड्राइव, दो हार्डडिक्स, दो प्रिंटर, तीन बायोमैट्रिक डिवाइस के साथ दो बेब कैमरा चुरा ले गए। रजिस्ट्री कार्यालय में हुई चोरी की इस घटना की जानकारी लोगों को रविवार को हुई। इसके बाद हड़कंप मच गया। उपनिबंधक नंदलाल के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर दीवानी कचहरी सदर तहसील और सिंचाई विभाग कार्यालय का भवन एक ही स्थान पर है। शनिवार को सेकेंड सटरडे होने के कारण उपनिबंधक कार्यालय बंद था, इसबीच रात को चोरों ने कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस की जांच में पाया गया कि चोरों ने पहले रजिस्ट्री कार्यालय के मेन गेेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया, सफलता न मिलने पर चोरो ने कार्यालय भवन में लगे खिड़की और जंगलों के शीशों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उप निबंध नंदलाल की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed