{"_id":"5bfd71e7bdec22416b278235","slug":"91543336423-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत हांकने के विवाद को लेकर मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूत हांकने के विवाद को लेकर मारपीट, दो घायल
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र एकौनाघाट गांव में सोमवार की रात जादू टोना और भूत हांकने की बात को लेकर दो पट्टीदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीररूप से घायल हुए। घटना के बाद दूसरे दिन मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया गया। कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एकौना गांव में सोमवार की रात संतोष पुत्र रामबहादुर और रामप्रकाश पुत्र शिवप्रसाद के बीच कहासुनी हुई। विवाद के बाद दोनों के बीच बात बढ़ गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इसमें संतोष के परिवार से राधिका 50 पत्नी रामबहादुर, सुनील पुत्र रामबहादुर घायल हुए। इस दौरान मौके पर पहुंचा किशोर रोहित 16 पुत्र श्यामसुंदर घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य मुहम्मदाबाद गोहना भर्ती कराई । डाक्टरों ने घायल रोहित को उपचार के लिए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित संतोष यादव ने घटना के बाबत छह लोगों के खिलाफ मुहम्मदाबाद गाहना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह दूसरे पक्ष से रामप्रकाश यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि उसके विरोधियों ने दरवाजे पर पहुंचकर फायरिंग किया। इस सूचना पर कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबादंगोहना मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में ली। साथ ही घटना को गंभीरता से लेते हुए गांव फोर्स तैनात की।