{"_id":"5b560aff4f1c1b61508b4e11","slug":"91532365567-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नहीं हुआ कामकाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में नहीं हुआ कामकाज
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ स्थित यूबीआई का एटीएम तोड़े जाने की घटना को लेकर सोमवार को बैंक में कामकाज नहीें हो सका। पूरे दिन अफरातफरी मची रही। एटीएम से रुपये निकालने के लिए आने वालों को निराशा का सामना करना पड़ा। पुलिस और बैंक अधिकारियों की जांच पड़ताल दिन भर चलती रही। एटीएम तोड़े जाने की घटना को लेकर चट्टी चौराहे पर लोग चर्चा करते रहे।
हाइवे के किनारे स्थित यह एटीएम बैंक शाखा के ठीक बगल में उसी बिल्डिंग में है। बैंक होने के चलते भी यह स्थान सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवदेनशील है। दिन अथवा रात में भी यहां पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए। एटीएम वाली बिल्डिंग के पीछे निर्जन स्थान और खाली जगह होने के चलते भी यह पुलिस के लिए काफी सतर्कता बरतने वाला प्वाइंट है। लोगों को यह कहते सुना गया कि रात में यदि पुलिस गश्त करती रही होती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती। हाइवे के किनारे होने की वजह से इस एटीएम से रुपये निकालने वालों की काफी बड़ी तादात लाभान्वित होती है। लेकिन इस वारदात से लोग सोमवार को तो इस सुविधा से वंचित रह ही गए। आगे भी यह सुविधा बहाल होने में कई दिन लगने के आसार हैं।
इस संबंध में यूबीआई के एलडीएम गिरीश चंद्रा का कहना था कि गोरखपुर से सुरक्षा अधिकारी के निरीक्षण और उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट के बाद नया एटीएम लगाया जाएगा। उधर सीओ अनिल कुमार का कहना था कि संबंधित पुलिस कर्मियों के दायित्वों की जांच की जाएगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।