{"_id":"5b37d1ca4f1c1b13358b99c7","slug":"91530384842-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार की इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार की इनामी बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दक्षिण टोला थाना की पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से शुक्रवार की रात में 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। शनिवार को थाने में प्रेसवार्ता आयोजित कर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि शुक्रवार की रात दक्षिणटोला थाना की पुलिस और स्वाट टीम द्वारा बनौरा के पास चेकिंग हो रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान 15 हजार इनामी जितेंद्र चौहान पुत्र सुदर्शन निवासी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमलिया के रूप में हुई।
पहले भी पुलिस को छका चुका हैं बदमाश
मऊ। एएसपी ने बताया कि जितेंद्र पुलिस की गिरफ्त में एक माह पूर्व आ जाता लेकिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 13 मई को वह अपने साथियों के साथ बख्तावरगंज पुल के पास चुराई गई तीन बाइक बेचने आया था लेकिन पुलिस को वह चकमा देकर फरार हो जाने में कामयाब हो गया था।