फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक ही रात दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना

एक ही रात दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Sun, 17 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना
कोपागंज। क्षेत्र के दो स्थानों पर चोरों ने शनिवार की रात दो दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी। चोरों ने काछी कला में एक दुकान की ग्रिल काटकर और भातकोल मोड़ पर स्थित दुकान की शटर का ताला तोड़कर ढाई लाख से ज्यादा नगदी और एक लाख का सामान उड़ा दिया। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

थाना से तीन सौ मीटर की दूरी पर क़सबा के भातकोल मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने टड़ियावं गांव निवासी रामबचन सिंह पुत्र रामधारी सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शनिवार की रात्रि दुकान में स्थित आलमारी में सीमेंट का रुपये देने के लिए 2 लाख 60 हजार रूपये दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की रात्रि चोर शटर का ताला तोड़ कर अंदर आलमारी में रखे सारे रुपये चुरा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने शटर टूटा देख इसकी जानकारी रामबचन सिंह को दी। सूचना पाकर मौके पहुंचे राम बचन ने इसकी जानकारी 100 डायल पुलिस तथा थाने की पुलिस को दी। उधर क्षेत्र के काछीकाला में जनसेवा केंद्र और किराना की दुकान चला रहे काछी कला निवासी अखिलेश राय पुत्र रामजतन राय की दुकान की ग्रिल तोड़ कर अंदर घुसे चोरो ने दुकान में रखा एक लैपटॉप ,एक प्रिंटर ,वाईफाई और 4000 नगदी सहित लगभग एक लाख के किराना के सामान चुरा लिया। सुबह जानकारी मिलते ही अखिलेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने जल्दी ही चोरियों के खुलासे कर दिए जाएंगे। इस बाबत सीओ नंद लाल का कहना है कि इन चोरियों के जल्द खुलासे के निर्देश एसओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed