फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा दुष्कर्म

Sat, 27 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा दुष्कर्म
कोपागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शादी का झांसा देकर पड़ोस गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा के साथ बीते एक वर्षों से दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने इनकार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इस बात की जानकारी होने पर आरोपी युवक घर में ताला लगाकर परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दिया। लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर एक युवक उसके साथ एक साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब उसकी बेटी ने उसे शादी करने को कहा तो वह बहाने बनाने लगा। बेटी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दिया लेकिन उसके घर पर ताला बंद मिला। पुलिस आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिशें देती रही। समाचार दिए जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। लेकिन दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया था। इस संबंध में सीओ नंद लाल का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है और आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed