फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दुर्घटना में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

दुर्घटना में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

Sat, 14 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत
बढुआ गोदाम । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बडागांव गांव के पास बीते बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए अधेड़ की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। परिवार के सदस्य अधेड़ को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मृत बलदेव राजभर 55पुत्र स्व. संभारू राजभर सराय लखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव का निवासी था। वह बीते बुधवार को घर से साइकिल मरम्मत कराने के लिए बड़ागांव बाजार जा रहा था। जैसे ही वह आजमगढ़-मऊ मार्ग पर पहुंचा, पीछे से आ रहे बाइक सवार ने बलदेव को धक्का मार दिया। इसदुर्घटना में बलदेव गंभीररूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया । जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था । बलदेव को परिवार के सदस्य बेहतर उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां शनिवार की शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



वलीद्पुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा मार्ग स्थित सुरहुरपुर के पास शनिवार की शाम को ट्रक से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहा निवासी हरिकेश सिंह(20) पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना से घर जा रहा था कि सुरहुरपुर के निकट रोड पर खड़ी ट्रक में उसकी बाइक जा टकराई। ट्रक से टकराने के बाद बाइक दो हिस्सों में बंट गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed