फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक ही रात 18 दूकानों के चटकाएं ताले

एक ही रात 18 दूकानों के चटकाएं ताले

Tue, 20 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात 18 दूकानों के चटकाएं ताले
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के नई बाजार में सोमवार की रात चोरों ने 18 दूकानों का ताला तोड़ा। हालांकि सिर्फ चार दूकानों से ही चोरों ने हजारों का माल गायब किया। शेष दूकानों से सामान नहीं ले जा पाए। इस घटना से नई बाजार के व्यापारी दहशत में हैं।
विज्ञापन

नई बाजार निवासी दिलीप सोनकर की चौक पर पान की गुमती का ताला तोड़ कर चोरों ने एक हजार नगद एवं सामान, विनीत की किराना की दूकान का ताला तोड़कर 8500 रुपये नगद साथ ही दुकान में रखे चीनी दाल लगभग छ हजार के, बाल गोविंद की किराना की दुकान का शटर का ताला तोड़ कर अठ्ठारह हजार रुपये नकद और राधेश्याम की रिचार्ज कूपन की दूकान से साढ़े तीन हजार का लैपटॉप समेत दो हजार के रिचार्ज कूपन पर चोर उठा ले गए। इसके अलावा नई बाजार निवासी राजेश, उमेश यादव, नसीम, वीरेंदर, दीपक, मनीष, पंकज, सूरज, अनिल, विनोद, नियामत, अविनाश एवं दो अन्य दुकानों के ताले तोड़े गए लेकिन कोई भी सामान चोर नहीं ले जा सके। घटना की जानकारी सुबह बाजार के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। लगभग 18 दूकानों का ताला टूटे होने एवं उनमें महज चार लोगों का सामान गायब होने से दूकानदारों में दहशत फैल गई। यहां व्यापारी अपने सामान को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे ह ैं। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed