फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दिल्ली पुलिस ने बरामद की किशोरी

दिल्ली पुलिस ने बरामद की किशोरी

Tue, 16 Apr 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बरामद की किशोरी
मऊ। दिल्ली से मकान मालिक की पुत्री को अपने साथ लेकर मऊ आने वाली दो युवतियों के घर पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार की सुबह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भगाकर लाई गई किशोरी को उनके पास से बरामद किया। पुलिस लापता किशोरी के साथ उसे अपने साथ लाने वाली युवतियों को अपने साथ थाने लाई। यहां पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हे छोड़ दिया। किशोरी को दिल्ली से भगाकर साथ लाने वाली दोनो युवतियां सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव की रहने वाली है। बताया जाता है दोनों दिल्ली में एक मकान में किराएदार थी। उस मकान के मालिक की पुत्री को दोनों अपने साथ लेकर घर चली आई। इस बात की जानकारी मकान मालिक को नहीं थी। घर से पुत्री को गायब देख उसके माता पिता का माथा ठनका, दोनों ने दिल्ली के जनकीपुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस किशोरी को अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed