{"_id":"59dd0ae94f1c1bdb538b6b8a","slug":"71507658473-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकड़ीकोल में चोरी से बिजली जलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विभाग के अवर अभियंता ने गांव के एक मृतक सहित 11लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सिकरीकोल को सूरजपुर स्थित सब स्टेशन से बिजली सप्लाई दी जाती है। अवर अभियंता के मुताबिक गांव में बिजली चेकिंग व बकाया वसूली अभियान के तहत बिजली बिल जमा नही करने वालों की बिजली काट दी गई थी लेकिन इसके बाद भी गांव के जितेंद्र पुत्र भागीरथी, गुलाब शर्मा पुत्र स्व. बदरी, हरिवंश पुत्र रामधारी, बलिराज पुत्र स्व. सुखदेव, फूलमती पत्नी रामसमुझ यादव, परशुराम सिंह पुत्र स्व. गनपति सिंह, मंटू सिंह पुत्र स्व. श्रीराम सिंह, शमशेर सिंह पुत्र स्व. राजकिशोर सिंह, रानी सिंह पत्नी विजय बहादुर सिंह, दुर्गविजय सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह, धर्मदेव यादव पुत्र रामेश्वर द्वारा चोरी से बिजली जलाई जा रही थी। सोमवार को आकस्मिक चेकिंग के दौरान ये लोग अवैध रूप से बिजली जलाते पाए गए थे। इसके बाद उपखंड अधिकारी दोहरीघाट राजेन्द्र कुमार, अवर अभियंता सूरजपुर बुद्धिराम शाह, संविदा कर्मचारी श्रीराम ने स्थानीय थाने में सभी ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। घोसी संवाददाता के अनुसार विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियन्ता पृथ्वीनाथ ने सोमवार को अवैध रूप से बिजली के प्रयोग को लेकर नगर के बड़ागांव के कादरी मंजिल निवासी फिरोज अहमद पुत्र नूरुल हसन के विरुद्ध कोतवाली में शाम को मुक़दमा दर्ज कराया।