फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो उर्वरक की दुकानें निलंबित, दो को नोटिस

दो उर्वरक की दुकानें निलंबित, दो को नोटिस

Fri, 11 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
दो उर्वरक की दुकानें निलंबित, दो को नोटिस
मऊ। कृषि विभाग ने जिले के चारों तहसीलों में गुरुवार को एक साथ उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में भारी अनियमितताएं मिलीं। टीम ने 12 संदिग्ध नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने दो उर्वरक की दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया और दो को नोटिस दिया। साथ ही पांच उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिले के साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नदारद है। इसके चलते निजी उर्वरक की दुकानों पर मनमाने दाम पर यूरिया बेची जा रही है। ऐसे में किसानों की शिकायत पर उर्वरक विक्रेताओं पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर चारों तहसीलों में गुरुवार को एक साथ छापेमारी की गई। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर तथा जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने सदर तहसील में छापेमारी किया। सदर तहसील से सात नमूना लिया गया। पीओएस मशीन से खाद न बेचने सहित तमाम अनियमितता मिलने पर परदहां ब्लाक क्षेत्र में दो उर्वरक की दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया। जबकि दो उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दिया गया।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबादगोहना ने मुहमदाबादगोहना तहसील में छापा मारा। छापेमारी में एक नमूना लिया। अपर जिला कृषि अधिकारी तथा मधुबन एसडीएम ने मधुबन तहसील क्षेत्र में छापेमारी किया। छापे में दो नमूना लिया। वरिष्ठ कृषि सहायक तथा एसडीएम घोसी ने घोसी तहसील में छापेमारी किया। छापेमारी में संदिग्ध दो नमूना लिया। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि 12 संदिग्ध नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed