{"_id":"5ba53c90867a557ea82f5d41","slug":"61537555600-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष से छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष से छह घायल
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। शहर कोतवाली क्षेत्र के छित्तनपुरा मुहल्ले में शुक्रवार की शाम तीन बजे के करीब मामूली बात को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों तरफ से छह लोग घायल हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के छित्तनपुरा गांव निवासी मोहम्मद ताहिर और मोहम्मद सालिम आपस में सगे भाई है, लेकिन दोनों अलग अलग रहते है। बंटवारे के बाद से दोनों के बीच विवाद इस कदर उभरा कि दोनों के बीच खाई हो गई। इस दौरान दोनों जमीन के एक भाग को लेकर कोर्ट में लड़ रहे हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को मोहम्मद ताहिर विवादित जमीन में ऊगे अमरूद के पौधे को दूसरे स्थान पर लगाने के लिए निकाल रहा था। तभी दूसरा भाई सालिम मौके पर पहुंचा। उसने ताहिर का विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर लाठी डंडे से टूट पड़े। इस दौरान एक तरफ से ताहिर के साथ मोहम्मद इस्लाम 18, बिल्किस जान, वाहिदा खातून तथा दूसरे पक्ष से सालिम के साथ रसीद अहमद घायल हुए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने रसीद अहमद की हालत गंभीर बताई। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।