फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आपस में भिड़े दो पक्ष, चार घायल

आपस में भिड़े दो पक्ष, चार घायल

Wed, 29 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आपस में भिड़े दो पक्ष, चार घायल
थाना क्षेत्र के गरीबपट्टी गांव में नीम के पेड़ के काटने की बात को लेकर मंगलवार की शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हुए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष ने तहरीर नहीं दिया था।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के गरीबपट्टी निवासी शिवकुमार सिंह और पंकज सिंह मंगलवार की शाम अपने घर के बाहर लगे नीम का पेड़ की डाल काट रहे थे। जिस पर अवधनाथ सिंह पुत्र जीत्तन सिंह ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से अवधनाथ (50) और उसकी पत्नी सुमित्रा (46) और दूसरे पक्ष से शिवकुमार (45) और पंकज (35) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चिरैयाकोट पीएचसी में भर्ती कराया। उधर पुलिस ने एक पक्ष के अवधनाथ की तहरीर पर दूसरे पक्ष के दो लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। वहीं खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed