{"_id":"5a85d4a04f1c1ba5268ba51b","slug":"61518720160-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत तहसीलदार के घर से चोरों ने सात लाख का सामान किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत तहसीलदार के घर से चोरों ने सात लाख का सामान किया पार
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर । थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव निवासी सेवानिवृत्त तहसीलदार के घर में बुधवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर सभी कमरों के दरवाजों में बाहर से कुंडी बंद कर दिया था। चोर सेवानिवृत्त तहसीलदार के घर से 40 हजार रुपये नकद और करीब सात लाख रुपये मूल्य के आभूषण और कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए। पीड़ित परिवारीजन को इस घटना की जानकारी रात को ही हो गई थी, लेकिन कमरों का दरवाजा बंद होने के कारण वो कुछ नहीं कर सके। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में तहसीलदार ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
गुलौरी निवासी और सेवानिवृत्त तहसीलदार अलगू राम और उसके परिजन बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। इस दौरान मकान के पीछे मौजूद बांसों के झुरमुट के सहारे चोर उनके मकान की छत पर चढ़ गए। इसके बाद सीढी के रास्ते से घर में घुसे। इस दौरान चोरों ने तहसीलदार के कमरे के अन्य सभी कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर स्टोर रुप में रखे संदूक और आलमारी से 40 हजार नकदी के साथ करीब सात लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ले गए।
इसी बीच चोरों की आहट पाकर घर की महिलाएं जग गईं, महिलाओं ने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन कुंडी लगे होने से बाहर नहीं निकल सकीं। इस पर महिलाओं के शोर मचाने पर सेवानिवृत्त तहसीलदार अलूग राम की नींद खुल गई। उन्होंने मोबाइल से पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी अलगू राम के घर पहुंचकर दरवाजा खोले। इसके बाद में सदस्यों ने कमरों का जायजा लिया तो पाया कि चोरों ने सात लाख का सामान समेट ले गए है। घटना के बाद पीड़ित अलगू राम ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें पीड़ित ने अज्ञात चोरों को आरोपित किया है।