फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   छापेमारी में मिला 15 कुंतल प्रतिबंधित थाई मंगूर

छापेमारी में मिला 15 कुंतल प्रतिबंधित थाई मंगूर

Mon, 01 Apr 2019 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी में मिला 15 कुंतल प्रतिबंधित थाई मंगूर
मऊ। नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित मछलीमंडी में प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली की बिक्री होने की सूचना पर रविवार को एसडीएम सदर डा. अंकुर लाठर ने छापेमारी किया। इस दौरान एक दुकानदार के पास से 15 कुंतल प्रतिबंधित मछली बरामद होने पर एसडीएम ने मछली जप्त कराने का आदेश दिया। साथ ही दुकानदार पर अर्थ दंड लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बताते चले जनवरी में शासनादेश जारी होंने के बाद से ही डीएम ने प्रबंधित मछली न बिके इसके लिए आदेश जारी किया था। साथ ही चारों तहसील क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित किया था। रविवार को मिली सूचना के आधार पर एसडीएम सदर डा. अंकुर लाठर ने पुरानी तहसील क्षेत्र में मौजूद मछली मंडी में छापेमारी किया। इस दौरान एक दुकानदार के पास से 15 कुंतल प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली बरामद हुई। इस दौरान एसडीएम ने पहले तो मछली को जप्त कराकर उसे नष्ट कराया। इसके बाद दुकानदार पर अर्थदंड लगाने का आदेश दी। उपनिदेशक मत्स्य राजेद्र सिंह बिस्ट ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक दुकानदार श्यामलाल सोनकर पकड़ा गया। जबकि दूसरा फरार हो गया। बोले बरामद मछली को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। साथ ही दुकानदार पर अर्थ दंड लगाने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed