फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाइक चोरी के आरोप में कबाड़ी गिरफ्तार

बाइक चोरी के आरोप में कबाड़ी गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोप में कबाड़ी गिरफ्तार
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाइक चोर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मुहम्मदाबाद गोहना कसबा के महरुपुर निवासी मुन्ना की खैराबाद गाँव स्थित कबाड़ी की दुकान है। बीते 20 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने खैराबाद गांव के सलमान नामक शातिर चोर को कबाड़ी की दुकान से 315 बोर का तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। कबाड़ी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन तभी से कबाड़ी फरार चल रहा था। पुलिस इसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी परंतु पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। शुक्रवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को उसका चालान कर दिया। जहां अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में कबाड़ी का साथी जमीन बरामदपुर निवासी सौलत आमिर अली पुत्र मोहम्मद अली अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है। तीनों के विरुद्ध करहा मंदिर के पास से बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed