फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीएपी लूट मामले में एक हिरासत में

डीएपी लूट मामले में एक हिरासत में

Thu, 25 Oct 2018 12:59 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
डीएपी लूट मामले में एक हिरासत में
थाना क्षेत्र के काझा फतेहपुर मार्ग पर साधन सहकारी समिति पड़री नेवादा से 75 बोरी डीएपी लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि समिति के गोदाम के लोहे के दरवाजा का ताला तोड़कर सोमवार की रात बदमाश 75 बोरी डीएपी पिकअप पर लादकर लेकर फरार हो गए थे। सचिव और उसके लड़के ने बाइक से गाजीपुर जनपद के शादियाबाद थाने तक पीछा किया था। घटना के 36 घंटे हो जाने के बाद भी बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बुधवार को दिनभर लोगो के बीच चट्टी चौराहो पर यही चर्चा होती रही कि पुलिस चौकी के सामने से बदमाश भाग निकले। अगर पुलिस ने जरा सी भी सक्रियता दिखाई होती तो बदमाश गिरफ्त में होते। सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed