फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डूबने से दो किशोरों की मौत

डूबने से दो किशोरों की मौत

Mon, 01 Apr 2019 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
डूबने से दो किशोरों की मौत
मऊ। जिले के दो थाना क्षेत्रों अलग-अलग स्थानों पर नदी और पोखरे में डूब जाने से दो किशारों की मौत हो गई। दोहरीघाट के आश्रम मोर्चा के पास घाघरा में स्नान कर रहा किशोर डूब गया जबकि घोसी में एक पोखरे में भी डूब जाने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत आश्रम मोर्चा निवासी रामजी15 पुत्र जितेंद्र राम अपने कई साथियों संग घाघरा नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे उूबते देख साथी लडकों ने शोर मचाया। लेकिन देखते ही देखते किशोर नदी में डूब गया। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों के जरिए उसका शव बाहर निकलवाया। रामजी अपने चार भाईयो में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

घोसी के पूर्व मोहल्ले स्थित शिव मंदिर पोखरे में रविवार की सुबह किशोर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घटना स्थल से थोड़ी दूर किराए के मकान में रह रहे आजमगढ़ के रानीसराय थाना के फत्तूपट्टी निवासी मुन्ना 15 के रूप में हुई। रानीसराय थाना के फत्तूपट्टी, रोमाबाजार निवासिनी रजिया बेगम पत्नी असलम तीन माह से अपने बड़े बेटे मुन्ना15, पुत्री मुस्कान10 वर्ष, पुत्र सोनू 7 वर्ष और अय्यान 5 वर्ष के साथ शिव पोखरे के पास मकान में रहती है। घर का खर्च बड़े पुत्र मुन्ना के द्वारा मजदूरी से चलता था। शनिवार की शाम को मुन्ना घर से बाहर निकला परंतु वापस नहीं आया। रविवार की सुबह उसकी माँ रजिया ढूढने के बाद पास स्थित पोखरे पर गयी,तो उसका कपड़ा पोखरे की सीढ़ी पर देख कर लोगों को बताया। खोजबीन हुई तो मुन्ना की लाश मिली। सीओ नन्दलाल ने बताया कि प्रथदृष्टया मुन्ना की डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं मधुबन थाना क्षेत्र के बैरियाडीह पुल के पास रविवार को सुबह हाहानाला में उतराया हुआ महिला का सिर कटा शव मिला। शव काफी सडा़ हुआ था और और उससे दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने शव के ऊपर कौवों को बैठते देखा तो उन्हें शंका हुई। थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed