फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उडनदस्ते ने पकड़ी दो लाख 40 हजार की नगदी

उडनदस्ते ने पकड़ी दो लाख 40 हजार की नगदी

Sun, 24 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
उडनदस्ते ने पकड़ी दो लाख 40 हजार की नगदी
मऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत गठित उड़नदस्ते ने शनिवार की शाम को बलिया मोड़ के पास से एक मछली व्यापारी के पास से दो लाख 40 हजार रुपये नगद पकड़े। मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली के हलीमाबाद के निवासी मछली कारोबारी ओम प्रकाश पुत्र नंद कुमार इस रकम का समुचित कागजात नहीं दिखा सका। उडनदस्ते ने इस रकम को जब्त कर लिया और इसे खजाने में जमा करा दिया। एफएसटी ( उडनदस्ता टीम ) और कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह बलिया मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो कार आई। दस्ते ने उसे रोका और तलाशी ली तो उसमें से दो लाख 40 हजार रुपये नगद बरामद हुए। कारोबारी इन रुपयों के बाबत अपेक्षित कागजात नहीं दिखा सका। चूूकि ये रकम चुनाव आयोग की गाइड लाइन के विपरीत ले जाई जा रही थी ,इसलिए दस्ते ने इस रकम को जब्त कर लिया और इसे ट्रेजरी में जमा करा दिया। उधर जनपद में अवैध शराब कारोबारियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान में शनिवार को 110 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। घोसी कोतवाली पुलिस ने रायबरेली जिले के दलमऊ कोतवाली के जगतपुर सरिकापुर के निवासी राजाराम पुत्र कल्लू को 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने ताजपुर निवासी संजय खरवार पुत्र रूपचन्द्र को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ, हलधरपुर थाने की पुलिस ने नसीराबाद कला निवासी पंचम पुत्र सिध्दनाथ , महुआर निवासी महातम पुत्र डेभा 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि मधुबन पुलिस ने मर्यादपुर निवासी रूदल राजभर पुत्र चन्दन राजभरको 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने रायपुर से बीबीपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र बुद्धा और युसुफाबाद निवासी अफताब पुत्र नियाज को गिरफ्तार कर लिया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने ढाढ़ा चंवर निवासी कमलेश पुत्र रामधारी ,बरडीहा निवासी संग्राम पुत्र पूर्णवासी ,हलधरपुर थाने की पुलिस ने साहूपुर निवासी अविनाश पुत्र मूरत, मूरत पुत्र विजयमल और मोहन सराय निवासी सतेन्द्र पुत्र राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।इसके अतिरिक्त हलधरपुर पुलिस ने इटैली गांव निवासी उत्तमचन्द्र पुत्र शंभू नाथ, रामनिवास सिंह पुत्र स्व. अम्बिका सिंह ,कोपागंज थाने की पुलिस ने पारा मुबारकपुर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र सुमेर,गोड़सरा निवासी सुधीर यादव, किशन यादव पुत्र गण सुरेश यादव,मधुबन थाने की पुलिस ने कुंवरपुरवा निवासी सुशील कांत शुक्ला पुत्र स्व. अरविन्दनारायण, सम्पूर्णानन्द शुक्ला पुत्र स्व. रामदास शुक्ला ,सरायलखंसी पुलिस ने काझा निवासी राजेन्द्र, किशोर पुत्र गण सुख्खू राम को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed