{"_id":"5c59c4ddbdec22738a474569","slug":"41549386973-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से घंटा और दानपेटिका चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से घंटा और दानपेटिका चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिलखी वरुना गांव स्थित मौनी बाबा के मंदिर से सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर में लगे तीन घंटा और दानपेटिका लेकर फरार हो गए। ग्राम प्रधान रुदल यादव ने हलधरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
मौनी बाबा के मंदिर से चोरी हुए घंटा तथा दानपेटिका की जानकारी सुबह गांव वालों को हुई। इससे वहां पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मंदिर के अंदर लगाए गए तीन घंटा (जिनका वजन लगभग 15 किग्रा) तीनों घंटे गायब मिले। इसके अलावा मंदिर में रखा दानपेटिका भी नहीं मिला। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की। उधर, खेत में दानपेटिका तोड़कर फेंकी मिली। उसमें से पैसा भी गायब मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पिलखी बरूना के ग्राम प्रधान रुदल यादव को दी। उन्होंने हलधरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आगामी शिवरात्रि को मंदिर पर मेला लगता है। मेले की तैयारी के लिए ग्रामीणों द्वारा दानपेटी में लगभग 15हजार रुपये एकत्र किया था।