फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कार के धक्के से वृद्ध किसान की मौत

कार के धक्के से वृद्ध किसान की मौत

Sat, 27 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कार के धक्के से वृद्ध किसान की मौत
बढुआगोदाम। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमउर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम कार के धक्के से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार लोगों ने घायल को सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां देर रात इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के परदहां गांव का निवासी घुरहू का परदहां गांव के सेमउर मौजे में खेत है। किसान धान के खेत में पानी चलाने के बाद शुक्रवार की रात में सिंचाई कर घर वापस लौट रहा था। तभी पीछे से आ रही कार ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में कार सवार लोगों ने घायल घुरहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से खिसक गए। इलाज के दौरान देर रात घायल किसान की मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed