{"_id":"5b3e6a4a4f1c1b9d468b4df3","slug":"41530817098-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत, बच्ची घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत, बच्ची घायल
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पूर्व फरीदपुर के समीप आउटर पर गुरुवार की सुबह मालगाड़ी से कटकर 40 वर्षीय महिला सुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उसकी नौ वर्षीय बेटी अर्चना घायल हो गई। वह समीप के एक मजार पर दर्शन पूजन करने जा रही थी। घटना की जानकारी मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पाकर आजमगढ़ जीआरपी मौके पर पहुंची। बच्ची को मऊ के सदर अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ ही महिला का शव कब्जे में लेकर जीआरपी आजमगढ़ चली गई।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के धरमदासपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र गोरखपुर में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी सुनीता देवी (40) लंबे समय से बीमार है जबकि उसकी नौ वर्षीय पुत्री अर्चना विकलांग है। सुनीता बेटी के साथ गांव में ही रहती थी। ज्ञानेंद्र बुधवार को घर आया था। गुरुवार की सुबह सुनीता उससे पैसे लेकर समीप के एक मजार पर जाने के लिए बेटी अर्चना के साथ निकली। फरीदपुर गांव के समीप मां बेटी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अर्चना घायल हो गई। मालगाड़ी के चालक ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना राजीव रंजन विद्यार्थी को दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर जीआरपी आजमगढ़ मौके पर पहुंची और मृतका सुनीता के पति ज्ञानेंद्र को सूचना देते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु शव को लेकर आजमगढ़ चली गई।