{"_id":"5bc77686bdec2207754794e8","slug":"31539798662-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमें में एफआर लगाने की मिल रही धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमें में एफआर लगाने की मिल रही धमकी
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चकभदवां गांव निवासिनी शांति देवी बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर कोर्ट के आदेश से दर्ज मामले में विवेचना करने वाले उपनिरीक्षक को बदलने की मांग किया। शांति देवी ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उपनिरीक्षक पर आरोप लगाया कि वह विपक्षियों से मिलकर उसके मामले में एफआर लगाने की धमकी दे रहा है।
शांति देवी ने बताया कि बीते वर्ष उसके पट्टीदार उसके घर पर मारने के लिए चढकर आए थे। इस दौरान उनके पति जो वायरलेस विभाग में दरोगा के पद पर आसीन है, ने हमलावरों का विरोध किया। इस दौरान हलावरों की बंदूक से फायरिंग होने से एक हमलावर घायल हुआ और उसकी मौत हो गई। इस मामले में उसके पति और पुत्र को नामजद कर विरोधियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस उसके पति को जेल भेज दी। पुत्र को जमानत मिल गई, लेकिन पति आज भी जेल में है। इस दौरान पट्टीदार उसे तरह तरह से प्रताड़ित करते रहें। पुलिस के सुनवाई न करने पर वह कोर्ट के आदेश से इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन विवेचनाधिकारी उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला उसे फायनल रिपोर्ट लगाने की धमकी दे रहें हैं। शांति ने एसपी से मांग किया कि वो उसके मामले की विवेचना दूसरे थाने की पुलिस से कराए। ताकि निष्पक्ष जांच हो सकें।