फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीन दूकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

तीन दूकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 23 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
तीन दूकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली चट्टी पर गुरुवार की रात चोर तीन दूकानों के शटर का ताला तोड़कर उनमें रखे लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी दूकानदारों को पास-पड़ोस के लोगों ने सुबह दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली चट्टी पर अवनीश चौहान निवासी खानपुर और संजय वर्मा निवासी महरनिया की आभूषण की दूकान है। वहीं जयप्रकाश निवासी तेंदूली की किराना की दूकान है। गुुरुवार की रात तीनों दूकानदार अपनी दूकानें बंद करके घर चले गए। रात में चोर आए और दोनों आभूषण की दूकान के शटर का ताला तोड़ दिए। इस दौरान अवनीश की दूकान में रखी आलमारी उठा ले गए और उसमें रखा 20 थान चांदी की पायल, 15 सोने की लाकेट, सोने की कील सहित लगभग 15 हजार नगद लगभग एक लाख का सामान निकाल लिए और आलमारी को घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर ले जाकर फेंक दिए। संजय वर्मा की दूकान से दस जोड़ी पायल, सोने की कील 15, बिछिया 15 जोड़ा और चार हजार रुपया नगद उठा ले गए। किराना की दूकान से चोर महज दस हजार रुपया नगद उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह पास-पड़ोस के लोग जब शटर का ताला टूटा हुआ देखे तब हुई। सूचना पाकर तीनों दूकानदार इकट्ठा हुए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी इकट्ठा हो गई। तीनों दूकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed