{"_id":"5c80069bbdec2214380c1f89","slug":"31-thousand-taka-from-farmers-account-by-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर किसान के खाते से 31 हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर किसान के खाते से 31 हजार निकाले
Wed, 06 Mar 2019 11:13 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
यूबीआई शाखा बाबा थानीदास के बाहर पासबुक दिखाते हरिहर सिंह।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेवली नरहरपुर गांव निवासी एक किसान के खाते से 31 हजार 500 रुपये किसी ने निकाल लिए। उक्त रकम चार अलग-अलग तारीखों में एटीएम कार्ड के जरिए निकाली गई। हैरत की बात यह है कि खाताधारक किसान ने एटीएम लिया ही नहीं है। उधर, बैंक पहुंचे भुक्तभोगी किसान की शाखा प्रबंधक ने मदद करने से ही इनकार कर दिया।
क्षेत्र के रेवली नरहरपुर निवासी हरिहर सिंह पुत्र सीता सिंह का थानीदास मोड़ पर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा में खाता है। खाते में 7 अक्टूबर 2018 तक 31 हजार 564 रुपये जमा थे। 5 मार्च 2019 को हरिहर पासबुक लेकर बैंक में पोस्टिंग कराने और यह पता करने गए कि किसान सम्मान निधि का पैसा उनके खातेे में आया है कि नहीं। पास बुक को अपडेट कराया तो पता कि उनके खाते में महज 16 रुपये शेष बचे हैं। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। हरिहर के खाते से 12 अक्टूबर 2018 को 10 हजार,13 अक्टूबर 2018 को 10 हजार,13 अक्टूबर 2018 को10 हजार और 7 जनवरी 2019 को एक हजार 500 रुपये निकाले गए थे।
विभिन्न तिथियों में कुल 31 हजार 500 चौंसठ रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले गए हैं। हरिहर सिंह का दावा है कि उसने अपने खाते के लिए एटीएम कार्ड लिया ही नहीं है। हरिहर ने शाखा प्रबंधक से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि रुपये एटीएम कार्ड से निकाले गए हैं। खाताधरक ने उनसे कहा कि मैं अनपढ हूं, मैंने एटीएम लिया ही नहीं है। जिस पर शाखा प्रबंधक ने खाताधारक से बुधवार को आने को कहा।
विज्ञापन
बुधवार को जब एटीएम रजिस्टर चेक किया गया तो हरिहर के नाम से एटीएम की रिसीविंग ही नहीं मिली। लेकिन पासबुक में एटीएम से ही रुपया निकाला जाना अंकित है। जब किसान ने उनसे मदद की गुहार लगाई तो शाखा प्रबंधक भड़क उठे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक आलोक कुमार ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कहा मैं कुछ नहीं बता सकता।