{"_id":"5c5b25f3bdec222be735863a","slug":"25-thousand-in-encounter-arrested-for-prize-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी भारती गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी भारती गिरफ्तार
Wed, 06 Feb 2019 11:53 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
घायल बदमाश अजय
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेवी धाम के पास बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अजय भारती (30) गोली लगने के बाद दबोच लिया गया। उसका एक साथी भाग निकला। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली स्वाट टीम प्रथम के प्रभारी बीके सिंह को लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण वह बच गए। बदमाश के पास से 32 बोर की पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद हुई। इस पर मऊ और बलिया में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि घायल बदमाश अजय भारती पुत्र श्यामलाल शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मुहल्ले का निवासी है। उसका साथी हरिकेश यादव पुत्र राम बचन यादव भाग निकला, वह रानीपुर थाने के गवली पलिया गांव का निवासी है। दोनों डी नाइन गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। अजय और हरिकेश ने एक व्यापारी की हत्या की योजना बनाई थी, इसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से हुई थी। इसके बाद पुलिस अजय भारती के पीछे लग गई।
भीटी से अजय अकेले चला, इस दौरान वन देवी धाम के पास हरिकेश यादव उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही दोनों मिले पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढी। तभी बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जबाबी फायरिंग में अजय भारती के दाहिने पैर में गोली लगी। इस दौरान उसका साथी हरिकेश मौका देखकर भागने में सफल रहा।