फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   25 lakhs of cash including nine lakhs of theft

25 हजार नकदी सहित नौ लाख की चोरी

Wed, 29 May 2019 10:43 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 29 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
25 lakhs of cash including nine lakhs of theft
घर में फैला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव में पूर्व प्रधान एवं चिकित्सक डा. रामबहादुर शाही के घर दिन-दहाड़े घुस कर चोरों ने नौ लाख रुपये से अधिक के गहने और 25 हजार रुपये नगद चुरा लिए। घटना दो दिन पूर्व यानी 27 मई की है। गृहस्वामी ने तीसरे दिन बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 27 मई को सुबह चिकित्सक डा. रामबहादुर शाही रोजाना की भांति अपने क्लीनिक चले गये थे। उनके छोटे पुत्र मानवेंद्र शाही किसी कार्य से घोसी गए थे। बड़ा बेटा  राघवेंद्र शाही पत्नी के साथ बाहर रहता है। घर पर अकेली चिकित्सक की शिक्षिका पत्नी इंदू शाही अपने मकान के एक कमरे में सो रही थीं। सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच चोर मकान में घुसे। चोरों ने चिकित्सक के बड़ी बहू के कमरे को खुला देखा और उसमें घुसकर लाकर और अलमारी खोल लिया। चोर दो सोने के मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, एक हीरा की अंगूठी, सोने की नथुनी, एक जोड़ी सोने का कंगन, दो जोड़ी कुंडल, पांच थान चांदी के गहने और  परिवार के लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड भी साथ लेते गए। चोरों ने खाली बैग खूंटी पर टांग दिया और गहनों के डिब्बे बेड पर बिखेर दिएा।
विज्ञापन


जब चिकित्सक का छोटा पुत्र घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल की।
व्यस्तता के चलते गृहस्वामी ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत सीओ नंदलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed