फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   25 lakh liquor recovered, driver detained

25 लाख की शराब बरामद, चालक बंदी

Fri, 17 Aug 2018 01:03 AM IST
mau
mau Updated Fri, 17 Aug 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
25 lakh liquor recovered, driver detained
थाने में रखी सरालखंसी पुलिस और स्वाट टीम द्वितीय के संयुक्त आपरेशन में पकड़ी गई 25 लाख की शराब, जिसकी तस्करी की जा रही थी। - फोटो : mau
 सराय लखंसी थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात शराब लदी ट्रक को भैसही नदी पुल के पास से पकड़ा। इस दौरान आरापी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि पुलिस ने चालक को दबोचा लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से हरियाणा निर्मित 730 पेटी और 200 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई। जिसे आरोपी मुर्गी के दानों के बीच छुपाकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

गुुरवार को सीओ नगर राजकुमार ने प्रेसवर्ता के दौरान बताया कि दबोचा गया चालक अंतरजनपदीय शराब तस्कर गिरोह का सदस्य है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरायलखंसी थाने की पुलिस के साथ स्वाट टीम मंगलवार की रात भैंसही पुल से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक से शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। शराब हरियाणा प्रांत की थी, जो यूपी में अवैध है।  सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गुरुमीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह हरियाणा राज्य के अंबाला जिले के यमुनानगर स्थित धीना मुहल्ले का निवासी है।  जबकि फरार हुआ आरोपी जसविंदर पुत्र रुद सिंह अंबाला के डुडौना गांव और काकरु डाकखाने का निवासी है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी शराब को लेकर मऊ के रास्ते गोरखपर जा रहे थे। आरोपी ने फर्जी बिल्टी बनाकर ट्रक में मुर्गी का दाना लादा जाता दिखाया था। पुलिस ने वाहन वाहन को सीजकर आरोपी को विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed