{"_id":"5c967ed0bdec221445021e3a","slug":"21553366736-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान का विरोध करने पर पुलिस ने युवको को जड़ा थप्पड़ तो मचा बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालान का विरोध करने पर पुलिस ने युवको को जड़ा थप्पड़ तो मचा बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी चट्टी पर शनिवार की रात उस समय बवाल हो गया। जब सारे दस्तावेज दुरूस्त होने के बाद भी पुलिस ने युवक का चालान किया। विरोध करने पर पुलिस ने जैसे ही युवकों की पिटाई की, तो भीड़ युवकों के पक्ष में सड़क पर उतर गई। इस दौरान नाराज भीड़ ने सड़क पर पुआल आदि रखकर आग लगा दिया। इससे हड़कंच मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था। कोपागंज थाने के मूंगमास गांव निवासी सगे भाई उमेश और महेश शनिवार की रात मऊ मुख्यालय से बाइक द्वारा घर लौट रहें थे। इस दौरान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोपागंज थाने की पुलिस डाडी चट्टी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। बताया जाता युवकों के वाहन का कागज सही होने के बाद भी पुलिस ने उनके वाहन का चालान किया। इस पर दोनों भाईयों ने पुलिस से विरोध जताया। परिणामस्वरुप वाहन चेकिंग करने वाले दरोगा उमेश यादव और सिपाही ने दोनों भाईयों की पिटाई कर दी। फिर क्या था, यह देख वहां मौजूद भीड़ पुलिस के विरुद्घ लामबंद हो गई। इस दौरान पुलिस का भीड़ से विवाद हुआ, बात बढ़ने पर नाराज भीड़ सड़क पर उतर गई। साथ ही राष्ट्रीय राज्य मार्ग एनएच 29 पर जाम लगा दी। साथ ही पुआल लाकर सड़क पर बिछाकर आग लगा दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में कई थाने की पुलिस पहुंची। समाचार लिखे जाने तक सीओ नगर आलोक जायसवाल मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहें थे। सीओ नगर आलोक जायसवाल ने बताया कि युवक हेलमेट नही लगाए थे, इस पर पुलिस ने उनके वाहन का चालान किया। फिलहाल मामला शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।