{"_id":"5b6343aa4f1c1b07788b74a6","slug":"21533232042-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर गैरेज से 50 हजार की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर गैरेज से 50 हजार की चोरी
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला-दरगाह मार्ग स्थित पिड़सुई गांव (अहिलासपुर) के पास स्थित एक ऑटो गैरेज की दुकान से बुधवार की रात चोरों ने 50 हजार का सामान पार कर दिया। चोर दुकान के छत पर लगे टीन शेड को हटा कर अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। गैरेज स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मतरपुरा गांव निवासी अनिरूद्घ की अमिला -दरगाह मार्ग स्थित पिड़सुई गांव (अहिलासपुर) के पास जय मॉ अंबे ऑटो गैरेज के नाम से ऑटो पार्टस की दुकान है। अनिरूद्घ रोजाना की भांति बुधवार की रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। जहां रात में चोरों ने दुकान के छत पर लगी टीनशेड को उखाड़कर दुकान के अंदर घुसे। ओर दुकान के कैशबाक्स में रखा 20 हजार नकदी सहित बाइक का 15 पीस नया टायर, ट्यूब मोबाइल, मोबाइल, 12 पीस बाइक की नई डिग्गी सहित 50 हजार का सामान समेट ले गए। दुकान में चोरी की जानकारी गुरुवार को सुबह दुकानदार को दुकान खोलने के दौरान हुई। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।