फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत

अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत

Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सीगाड़ी गांव के पास बुधवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से युवक घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला युवक बड़े भाई की रवाना होने वाली बारात में घटे सामान को खरीदने के लिए बाइक से जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। ऐसे में शादी की खुशी मातम में बदल गई। बहराला, औपचारिकता पूरी करते हुए बारात रवाना हुई।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला युवक विकास दुबे 20 पुत्र नवल दुबे सीगाड़ी गांव का निवासी था। विकास से बड़े मझले भाई रोहित की शादी थी। 20 जून बुधवार की शाम बारात जाने की तैयारी चल रही थी। तभी कोई सामान घट गया। जिसे लेने के लिए विकास बाजार निकला। जैसे ही वह बाइक से गांव के बाहर सड़क पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से चल रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विकास के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना भेजवाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद बारात निकलने की खुशी गम में बदल गई। इस दौरान परिवार के सदस्य औपचारिकता की बारात लेकर लड़की के घर रवाना हुए। दूसरी तरफ घायल की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस दौरान युवक के मौत की सूचना को छुपा लिया गया, ताकि शादी की रस्म अदा की जा सके। विवाह के बाद एक तरफ बड़े भाई की डोली सजी तो दूसरे तरफ छोटे भाई की अर्थी वाराणसी से घर पहुंची। इस दौरान बिलख रहे परिजनों को लोग ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed