{"_id":"5aeb49f14f1c1b63098b7ccb","slug":"21525369329-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की धक्के से ऑटो हुआ अनियंत्रित, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की धक्के से ऑटो हुआ अनियंत्रित, चार घायल
Updated Thu, 03 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के कमालुद्धीनपुर गांव स्थित आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर गुरुवार की दोपहर दो बजे एक ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को धक्का मार दिया। ट्रक के धक्के से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे ऑटो में सवार एक महिला सहित चार सवार घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
आजमगढ़ से सवारी लेकर चिरैयाकोट आ रहा एक ऑटो अभी आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे एक ट्रक की धक्के से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे ऑटो में सवार आशा देवी (65) पत्नी विजय बहादुर सिंह सहित चार सवार घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।