फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अपराध की खबर चाकू से घायल भर्ती

अपराध की खबर चाकू से घायल भर्ती

Sun, 15 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
अपराध की खबर चाकू से घायल भर्ती
मधुबन। थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर गांव में रविवार की दोपहर एक युवती संदिग्ध हाल में घायल हो गई। चाकू युवती के गले और हाथ में लगा है। युवती के अचेत होने के कारण चाकू लगने के कारण के बाबत वह कुछ नहीं बता सकी। परिवार के लोगों को घटना के बारे में कुछ नहीं पता। युवती ही हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही। वैसे घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें की जा रही। चाकू से घायल हुई युवती मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर गांव निवासी मुन्नालाल की पुत्री कुमारी वंदना (21) है। रविवार को युवती की मां रिश्तेदार के घर गई थी। जबकि उसके भाई और पिता जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते हैं। बहन भी कही घुमने चली गई। उस समय वह घर में अकेली थी। कुछ देर बाद घर पहुंची बहन ने वंदना को लहुलूहान हाल में देख सन्न रह गई। बहन के बताने पर पड़ोसियों की मदद से घायल युवती को आनन-फानन में उपचार के लिए दुबारी स्थित अस्पताल पर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे सीएचसी भेज दिया। इस दौरान घायल युवती को उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार अपराह्न तीन बजे के करीब युवती वंदना को उसके परिवार के लोग सदर अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उसका उपचार शुरू किया गया। डाक्टरों ने वंदना को बोलने से मना किया। इसके चलते वह कुछ बताने में अक्षम थी। परिवार के सदस्य भी कुछ नहीं बता सकें। घायल वंदना बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा थी। गांव के कुछ लोंगो की मानें तो गांव का एक युवक भी गायब है। पुलिस का अनुमान है कि वंदना ने आत्म हत्या के लिए खुद पर हमला किया है। जबकि सदर अस्पताल के डाक्टरों की मानें तो युवती पर किसी ने प्राणघातक हमला किया है। इस संबंध में सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगी उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed