फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक ही रात दो स्थानों पर चोरी

एक ही रात दो स्थानों पर चोरी

Sun, 20 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात दो स्थानों  पर चोरी
मऊ/रानीपुर। जिले में शुक्रवार की रात दो स्थानों पर चोरों ने हजारों रुपये के सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। एएसपी आवास के पीछे स्थित एक नवनिर्मित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 50 हजार के कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, रानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर मोड़ खुरहट पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक गुमटी का ताला तोड़ चोर साढ़े आठ हजार रुपये नगद तथा सामान चुरा लिए। दोनों घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता को आइना दिखाया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आवास के दक्षिण पूर्वी पर ख्वाजाजहांपुर मुहल्ले में स्वास्थ्य कर्मी शशिकला का नया मकान बना है। शशिकला का परिवार बाहर रहता है। इसका लाभ उठाकर चोर रात में घर का ताला तोड़ दिए। चोरों ने घर में घुसकर 50 हजार की नकदी समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिए। इसके पूर्व चोरों ने एक बैग और कुछ अन्य सामानों को जला दिया था। गृहस्वामिनी ने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है। मुहल्ले वालों का कहना है कि पास में आला पुलिस अफसर का आवास होने से मुुहल्ले के लोग आश्वस्त रहते हैं कि यहां चोरी नहीं होगी। लेकिन इस वारदात ने भरोसे को तार तार कर दिया। उधर रानीपुर मोड़ पर पुलिस चौकी के पास राम नौमी प्रजापति गुमटी में पान की दुकान चलाता है। थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर निवासी राम नौमी शुक्रवार की रात ताला तोड़ कर चोर उसकी गुमटी से साढे़ आठ हजार रुपये नगद और लगभग डेढ़ हजार रुपये का सामान ले गए थे। दुकानदार ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दे दी है। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed